नाबालिग को-स्टार ने लगाए थे गंभीर आरोप, अब Rohit Chandel ने पुलिस के सामने कबूले गुनाह

By एकता | Jul 12, 2026

काशीबाई बाजीराव बल्लाल और पांड्या स्टोर जैसे मशहूर टीवी सीरियल्स में काम कर चुके अभिनेता रोहित चंदेल ने अपनी एक नाबालिग (16 साल की) को-स्टार का पीछा करने और उससे छेड़छाड़ करने के आरोपों को मान लिया है। इस मामले में मुंबई की घाटकोपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। नाबालिग पीड़िता ने एक्टर पर लगातार पीछा करने, परेशान करने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए थे।

सीनियर पीआई विट्ठल लक्ष्मण आरडेकर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वह लड़की का पीछा कर रहा था और फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। यह पूरी तरह कोर्ट पर निर्भर करता है कि उसे कितने समय तक हिरासत में रखा जाएगा। रोहित ने इन बातों से इनकार नहीं किया है। उसने माना है कि वह लड़की से मिलने जाता था। लड़की नाबालिग है और उसके साथ काम कर चुकी है। लड़की का कहना है कि वह उस पर दबाव बना रहा था। आरोपी दहिसर इलाके में रहता है और वहां से घाटकोपर आता-जाता था। लड़की के ब्लॉक करने के बाद भी वह उसे लगातार फोन करता था।

इसे भी पढ़ें: Priyanka-Deepika के बाद Disha Patani की Hollywood में एंट्री, इस Supernatural Thriller से करेंगी डेब्यू

नाबालिग को-स्टार ने लगाए कई गंभीर आरोप

पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि उसने रोहित चंदेल का नंबर ब्लॉक कर दिया था और उन्हें बात करने से साफ मना किया था। इसके बावजूद रोहित अलग-अलग नए नंबरों से उसे फोन करके लगातार परेशान कर रहे थे। लड़की ने यह भी आरोप लगाया कि 5 जुलाई को रोहित ने उसके घर की बिल्डिंग के नीचे उसे जबरदस्ती रोका, उसका पीछा किया, उसके साथ झगड़ा और गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट भी की।

इसे भी पढ़ें: Sidharth Shukla पर पुराने बयान को लेकर घिरीं Shilpa Shinde, Social Media पर यूजर्स ने उठाए गंभीर सवाल

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रोहित चंदेल पर पॉक्सो कानून के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 (पीछा करना/स्टॉकिंग) और धारा 115(2) (जानबूझकर किसी को चोट पहुंचाना) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

SEBI ने कल्ट डॉट फिट और ईश्वरी ग्लोबल समेत 3 कंपनियों को IPO लाने की दी हरी झंडी

व्यापार असंतुलन पर Nirmala Sitharaman के बयान के बाद China ने दिया बातचीत का भरोसा

HRCP की रिपोर्ट: Pakistan में अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारों का हनन जारी, ईशनिंदा कानून के दुरुपयोग पर चिंता

समुंदर में खूनी खेल, 13 जवानों का खात्मा, पाकिस्तान में मचा हड़कंप