टीवी अभिनेत्री ने कैब चालक पर लगाया ‘उत्पीड़न’ का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2020

कोलकाता। कोलकाता में एक अभिनेत्री ने ऐप आधारित कैब सेवा के एक चालक पर ‘उत्पीड़न’ का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने मंगलवार रात को 100 नंबर पर फोन करके कोलकाता पुलिस से इस संबंध में शिकायत की थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री का आरोप है कि वह जैसे ही कैब में बैठीं, चालक ने ऐप के जरिए यात्रा रद्द कर दी और वाहन को तेजी से चलाने लगा। अभिनेत्री ने उसे कई बार वाहन को रोकने के लिए कहा लेकिन उसने उनकी बात नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि हमने चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर