TVS Motor का बड़ा फैसला! 6 महीने तक कंपनी काटेगी कर्मचारियों की सैलरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2020

नयी दिल्ली। टीवीएस मोटर कंपनी ने कोरोना वायरस महामारी के चलते छह महीने की अवधि के लिए अपने कर्मचारियों के वेतन में 20 प्रतिशत तक की कटौती की है। कंपनी ने इस साल मई से अक्टूबर तक शुरुआती स्तर के कर्मचारियों को छोड़कर कार्यकारी स्तर पर वेतन कटौती का फैसला किया है। टीवीएस मोटर कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘अप्रत्याशित संकट के मद्देनजर कंपनी ने छह महीने (मई से अक्टूबर, 2020) के लिए विभिन्न स्तरों पर वेतन में अस्थायी कटौती की है।’’

प्रवक्ता ने कहा कि श्रमिक स्तर पर काम करने वालों के वेतन में कोई कटौती नहीं होगी। प्रवक्ता ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकारी स्तर पर 15 से 20 प्रतिशत तक वेतन कटौती होगी, जबकि कनिष्ठ कार्यकारी स्तर पर पांच प्रतिशत वेतन कम होगा। टीवीएस मोटर कंपनी देश की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी है। इससे पहले कंपनी ने बताया था कि उसने छह मई को देश भर में अपने सभी विनिर्माण संयंत्रों में परिचालन फिर से शुरू कर दिया है। कंपनी के चार विनिर्माण संयंत्र हैं। इनमें से तीन भारत में (तमिलनाडु में होसुर, कर्नाटक में मैसूर और हिमाचल प्रदेश में नालागढ़) हैं और एक इंडोनेशिया के कारवांग में है।

प्रमुख खबरें

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?

Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगा

FSSAI Controversy: भर्ती पर सवाल उठाने पर Activists के खिलाफ FIR, संस्था पर उठे सवाल

MP में Ambedkar Jayanti पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, 8 से 14 अप्रैल तक भव्य आयोजन