बीजेपी प्रवक्ता के ट्वीट से मचा बवाल, कांग्रेस ने कसा तंज, कहा - आपने श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को “मच्छर और नालायक” से नवाज़ा!

By सुयश भट्ट | Sep 11, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ते डेंगू के मामलों को लेकर अब सियासत शुरु हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ट्वीट पर बीजेपी नेता हितेष वाजपेयी ने ट्वीट कर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘एक मच्छर कमलनाथ को मध्यप्रदेश से “भगा” देता है, “नालायक” कहीं का!’

वहीं हितेष वाजपेयी के ट्वीट पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव केके मिश्रा ने कहा कि धन्यवाद, भाजपा के संवाद प्रमुख रह चुकने के बाद “प्रवक्ता” बने मित्र डॉ. हितेश बाजपेयी जी आपने श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को “मच्छर और नालायक” से नवाज़ा! आप पार्टी की आवाज़ है,लिहाज़ा,आपका यह विचार आधिकारिक माना जायेगा।

इसे भी पढ़ें:दिग्विजय सिंह को उमा भारती ने दी सलाह , कहा - सबसे बड़ी दुश्मन है आपकी ज़ुबान, इसे संभाल कर करे इस्तेमाल 

दरअसल प्रदेश में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसपर कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, “मध्यप्रदेश में डेंगू व वायरल फिवर के मरीज़ों का आँकड़ा निरंतर बढ़ कर भयावह होता जा रहा है। कई ज़िले हॉट स्पॉट बन कर इसकी चपेट में आ चुके है। अस्पताल मरीज़ों से भरे पड़े है।स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति प्रतिदिन सामने आ रही है। सरकार को युद्ध स्तर पर इसकी रोकथाम के सभी आवश्यक इंतज़ाम तत्काल करना चाहिये।”

प्रमुख खबरें

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6