Rahul Gandhi के खिलाफ ट्वीट करना BJP आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय को पड़ा भारी, बेंगलुरु में FIR दर्ज

By अभिनय आकाश | Jun 28, 2023

कर्नाटक कांग्रेस ने कथित तौर पर राहुल गांधी का 'मजाक' उड़ाने के लिए बुधवार को बेंगलुरु में बीजेपी नेता और आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मालवीय पर राहुल गांधी के एक एनिमेटेड वीडियो को लेकर मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस के रमेश बाबू की शिकायत के बाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ उनके ट्वीट के लिए बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पीएस में आईपीसी की धारा 153 ए 120 बी 505 (2), 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ें: West Bengal: केंद्र में गठबंधन को तैयार पर बंगाल में कांग्रेस को एक इंच भी जगह देने के मूड में नहीं है TMC

बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि भाजपा को जब भी कानून की आंच झेलनी पड़ती है तो वे रोते हैं। उन्हें देश के कानून का पालन करने में समस्या है। मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि एफआईआर का कौन सा हिस्सा गलत इरादे से दर्ज किया गया है. हमने कानूनी राय लेने के बाद ऐसा किया है। 

प्रमुख खबरें

अभिनेत्री Janhvi Kapoor ने Devara के गाने के AI Video को बताया यौन उत्पीड़न जैसा

विदेशी पूंजी निकासी से फिसला Rupee, डॉलर के सामने पांच पैसे कमजोर होकर 96.30 पर हुआ बंद

पूर्वी Delhi के Akshardham परिसर में खंभे से गिरकर 5 साल के बच्चे की मौत

LG Taranjit Singh Sandhu ने Delhi में शिक्षण संस्थानों के परिसरों की सुरक्षा पर दिए कड़े निर्देश