एक ही दिन दो बड़े Air Crash, France और Saudi Arabia में 25 लोगों ने गंवाई जान

By एकता | Jun 28, 2026

फ्रांस के नैंसी शहर के पास स्थित टॉम्बलेन इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रविवार को स्काईडाइवर्स को लेकर जा रहा एक सिविलियन प्लेन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यह हादसा लोकल टाइम के अनुसार सुबह करीब 11 बजे हुआ। इस दर्दनाक एक्सीडेंट में प्लेन में सवार सभी 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि जान गंवाने वालों में पायलट के अलावा 10 पैसेंजर्स शामिल थे, जिनमें 5 ट्रेनी स्काईडाइवर और 5 उनके ट्रेनर थे।

वहीं, न्यूज चैनल ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट में बताया कि क्रैश के बाद प्लेन में तगड़े विस्फोट का खतरा बना हुआ था। इसी वजह से पुलिस ने साल्वाडोर अलेंदे स्ट्रीट के आस-पास के इलाके को तुरंत खाली करवा दिया और आम लोगों को दूर रहने की हिदायत दी।

खुद फ्रांस के गृह मंत्री भी सिचुएशन का जायजा लेने स्पॉट पर पहुंचे। फिलहाल, प्लेन क्रैश होने की असली वजह सामने नहीं आई है और अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Awami League को बचाने की जंग, Sheikh Hasina का ऐलान, बोलीं- हर साजिश तोड़कर इसी साल लौटूंगी वतन

सऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत

दूसरी तरफ, सऊदी अरब से भी रविवार को एक बड़े हवाई हादसे की खबर आई। सऊदी की सरकारी तेल कंपनी अरामको का एक हेलिकॉप्टर रस तनुरा इलाके में क्रैश हो गया।

सऊदी की ऑफिशियल न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस हादसे में हेलिकॉप्टर के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी 14 लोगों की मौत हो गई। अरब न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह हेलिकॉप्टर लोकल टाइम के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे क्रैश हुआ।

इसे भी पढ़ें: PM Modi ने रचा नया कीर्तिमान, Seychelles Parliament बनी 20वीं विदेशी संसद जिसे किया संबोधित

ऊर्जा मंत्रालय ने शुरू की जांच

सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय के एक बड़े अधिकारी ने इस हादसे की पुष्टि की है। मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी 14 लोग सऊदी अरब के ही नागरिक थे। हालांकि, अरामको का यह हेलिकॉप्टर कैसे और किन वजहों से क्रैश हुआ, इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। अधिकारियों ने मामले की हाई-लेवल जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

अखिलेश के बिना सब सूना है... सपा और कांग्रेस गठबंधन पर बृजभूषण सिंह का बयान, बढ़ी सियासी हलचल

अक्टूबर में कब रखा जाएगा Indira Ekadashi Vrat? भगवान विष्णु की पूजा और पितरों के तर्पण से मिलेगा पुण्य

‘एहसास’का ‘तेरा नखरा है झकास’ जल्द होगा रिलीज़, राकेश कुमार और माही वाघ की जोड़ी लगाएगी रोमांस में देसी तड़का!

Love Horoscope For 30 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 30 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन