Twisha Sharma case: फांसी से मौत, जिस्म पर चोट, अब सास बोलीं- ट्विशा शर्मा नशे की आदी थी

By अभिनय आकाश | May 20, 2026

भोपाल में मृत पाई गई 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि उनकी मृत्यु का कारण "मृत्यु से पहले फांसी लगाना" था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर कुंद बल से लगी कई साधारण चोटों का भी उल्लेख किया गया है। एम्स भोपाल के फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी विभाग द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में बताया गया कि ट्विशा 12 मई की रात करीब 10:26 बजे अपने घर की छत पर जिम्नास्टिक रिंग की रस्सी से लटकी हुई मिली थी। 13 मई की आधी रात के कुछ समय बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: Bhopal में Twisha Sharma और Noida में Deepika की मौत से समाज स्तब्ध, दहेज लोभियों का लालच बढ़ता जा रहा है!

सास का दावा है कि वह नशे की आदी थी

यह मामला तब एक नया मोड़ ले लिया जब ट्विशा की सास और सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिरिबाला सिंह ने आरोप लगाया कि वह नशे की आदी थी। ट्विशा की सास द्वारा सोमवार को दायर जमानत याचिका में आरोप लगाया गया है कि 33 वर्षीय ट्विशा नशे की आदी थी और अगर उसे नशीले पदार्थ नहीं मिलते थे तो उसके हाथ अक्सर कांपते थे। ह उल्लेखनीय है कि गिरिबाला सिंह एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं और वर्तमान में वह जिला उपभोक्ता मंच की अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

प्रमुख खबरें

Raipur IGKV ने रद्द की BSc Agriculture परीक्षा, पेपर लीक के बाद अब सितंबर में होगी

Supreme Court पहुंचे पत्रकार Abhishek Upadhyay, गाजियाबाद पुलिस की FIR को चुनौती दी

Indian Women Hockey टीम सेमीफाइनल से बाहर, ऑस्ट्रेलिया से गोलरहित ड्रॉ पर थमा सफर

Jaunpur Road Accident में बाइक सवार दंपति की मौत, कार ने मारी जोरदार टक्कर