Twisha Sharma Death Case: अब CBI करेगी जांच, Supreme Court की निगरानी में Bhopal पहुंची टीम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2026

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) त्विषा शर्मा की मौत के मामले की जांच अपने हाथ में लेगा और इसके लिए सीबीआई के एक दल को भोपाल भेजा गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। त्विषा (33) का शव 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में उनके ससुराल में फंदे से लटका मिला था। उनके परिवार ने उनके ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। त्विषा के ससुराल वालों ने दावा किया कि वह मादक पदार्थों की लत से पीड़ित थीं। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने पहले ही एक टीम भोपाल भेज दी है जो राज्य पुलिस से जांच अपने हाथ में लेगी और मामले से जुड़े सभी साक्ष्य एवं दस्तावेज जुटाएगी।

उच्चतम न्यायालय ने सॉलिसिटर जनरल की इस दलील पर गौर किया कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के समक्ष मामला उठाएंगे कि सीबीआई जांच तत्काल अपने हाथ में ले। पीठ ने कहा, ‘‘हम पीड़िता के परिवार के सदस्यों के साथ-साथ आरोपियों के परिवार के सदस्यों से भी कहना चाहेंगे कि वे सार्वजनिक रूप से या मीडिया मंचों पर बयान देने के बजाय जांच एजेंसी के समक्ष अपनी बात दर्ज कराएं ताकि जारी जांच पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े और कोई पूर्वाग्रह नहीं हो।

प्रमुख खबरें

S Jaishankar ने UNGA में बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान, वैश्विक शांति और सुधार पर दिया जोर

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना

पूर्व PM Manmohan Singh के जीवन पर Pradhanmantri Sangrahalaya में विशेष प्रदर्शनी शुरू

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति