FIFA World Cup का अजब-गजब खेल, मेजबान Canada को Los Angeles में खेलना होगा नॉकआउट मुकाबला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2026

कनाडा पहली बार नॉकआउट दौर में पहुंचा लेकिन उसने एक अलग तरह का इतिहास भी रच दिया क्योंकि वह अपनी सीमाओं के बाहर मैच खेलने वाला पहला फुटबॉल विश्व कप मेजबान बनेगा। बुधवार को स्विट्जरलैंड से 1-2 की हार के बाद कनाडा की टीम को राउंड ऑफ 32 में दक्षिण अफ्रीका का सामना करने के लिए लॉस एंजिलिस जाना होगा। अगर स्विट्जरलैंड के खिलाफ कनाडा जीतता या मैच ड्रॉ कराता तो उसकी टीम नॉकआउट के लिए वैंकूवर में ही रहती।

विश्व कप 2002 की मेजबानी जापान और दक्षिण कोरिया ने मिलकर की थी लेकिन दोनों में से किसी भी टीम ने दूसरे देश में मैच नहीं खेला था। कनाडा के कोच जेसी मार्श सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान दे रहे हैं। मार्श ने कहा, ‘‘आसपास के शोर-शराबे और हंगामे को कम करने का भी कुछ फायदा होता है, भले ही हमने घरेलू दर्शकों का भरपूर आनंद लिया हो।

प्रमुख खबरें

आजादी के जश्न में डूबा देश, PM मोदी ने इस अंदाज में दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर