शिवपाल को लेकर बाकी है यूपी की राजनीति में ट्विस्ट, अखिलेश ने मुलाकात से किया इनकार, योगी ने बताया बड़ा यादव नेता

By अंकित सिंह | Aug 07, 2021

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसको लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है। इन सब के बीच एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव से पूछा गया कि क्या समाजवादी पार्टी के साथ उनका गठबंधन हो सकता है। इसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि वह जसवंत नगर की सीट उनके लिए छोड़ देंगे। इसके अलावा कुछ संभावना होगी तो देखा जाएगा। उसी चैनल के कार्यक्रम में शिवपाल यादव ने यह कहा था कि वह चाचा होने के नाते अखिलेश यादव का आशीर्वाद देने के लिए वक्त मांगते हैं लेकिन अब तक नहीं मिला। इस सवाल के जवाब में सीधे तौर पर अखिलेश यादव ने कहा कि फिलहाल मिलना मुश्किल है। फोन पर बात हो सकती है। मुलाकात होती है तो वह मुख्यमंत्री की तारीफ करने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 24 घंटों में कोरोना के केवल 41 नये मामले आये, ठीक होने वालों का प्रतिशत 98.6

अखिलेश यादव को लेकर शिवपाल यादव से सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा कि चाचा शब्द में आत्मीयता है। कौन नहीं चाहेगा आशीर्वाद देना। शिवपाल ने कहा कि मैंने कई दफा मिलने के लिए समय मांगा लेकिन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि समान विचारधारा वाले सभी सेकुलर दल एक साथ आए और विजयी हों। हालांकि उसी कार्यक्रम में शिवपाल यादव ने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा और सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया।

प्रमुख खबरें

सुन्नी Waqf Board राजस्व अभिलेख में नाम दर्ज करने का आदेश DM को नहीं दे सकता: High Court

Delhi के जखीरा फ्लाईओवर पर कर्मचारी के सीने में चाकू घोंपकर 30 लाख रुपये की Robbery

असम विधानसभा में MLA Akhil Gogoi का अनिश्चितकालीन धरना, बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगा बढ़ा मुआवजा

Asian Games 2026 में महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, CM Yogi Adityanath ने दी बधाई