Eye Blinking: महिलाओं की बाईं आंख फड़कना देता है शुभ संकेत, जानिए ज्योतिष और वैज्ञानिक कारण

By अनन्या मिश्रा | Jul 10, 2024

हमारे शरीर का कोई अंग फड़कता है, तो इसको घर के बड़े-बुजुर्ग शुभ या अशुभ घटना से जोड़कर देखते हैं। आपने भी अपने घर के बड़े-बुजुर्गों से यह कहते सुना होगा कि महिलाओं की बाईं आंख फड़कना शुभ माना जाता है। महिलाओं व लड़कियों की बाईं आंख फड़कना शुभ संकेत देती है। तो वहीं लकड़ों की दाईं आंख फड़कना शुभ माना जाता है। कई धार्मिक शास्त्रों में भी इस बात का जिक्र मिलता है। कई बार इन बातों को हम बिना वजह जाने ही सच मान लेते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 15 July 2024 | आज का प्रेम राशिफल 15 जुलाई | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

क्यों फड़कती है आंख

धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक यदि किसी महिला व लड़की की बाईं आंख फड़कती है, तो इसको एक शुभ संकेत माना जाता है। वहीं कई देशों में इसको अपशगुन माना जाता है। बताया जाता है कि आंख की ऊपरी पलक के फड़कने का मतलब है कि आपके घर कोई मेहमान आ सकता है। 

वहीं पलक का निचला हिस्सा फड़कना कष्टों की ओर संकेत देता है। आंख का कोना फड़कने का मतलब है कि आपके घर कोई मेहमान आ सकता है। निचली पलक फड़कने का अर्थ है कि आप रोने वाले हैं और आंख का कोना फड़कना सकारात्मक संकेत माना जाता है। इसका यह भी अर्थ होता है कि आपका भाग्य अच्छा रहेगा।

महिलाओं की बाईं आंख फड़कना

शास्त्र के मुताबिक महिलाओं व लड़कियों की बाईं आंख फड़कना शुभ होता है और इसको शुभ संकेत से जोड़कर देखा जाता है। महिलाओं की बाईं आंख के फड़कने को सुख और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि आप किसी नए कार्य की शुरूआत कर सकते हैं, या फिर आपको कोई उपहार या नया सामान मिल सकता है। वहीं बाईं आंख फड़कना मेहमान के आने का भी संकेत देता है।

इसके अलावा बाईं आंख फड़कना वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करने का भी संकेत देती है। अगर आप पिछली बातों या अतीत के बारे में अधिक सोच-विचार करती हैं, तो बाईं आंख का फड़कना एन नई शुरूआत का भी संकेत हो सकता है।

बाईं आंख फड़कने का संकेत

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आपकी बाईं आंख का फड़कने का यह भी संकेत हो सकता है कि आप दूसरों की परवाह करना बंद कर दें। आप यह सोचना बंद कर दें कि दूसरे लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं। सिर्फ अपनी चीजों और अपनी राय पर ध्यान दें।

कोई भी फैसला लेते समय अपने दिल और दिमाग की सुनें। बाईं आंख फड़कने का अर्थ यह भी हो सकता है कि आपको अपनी चीजों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। यह धन लाभ की ओर भी संकेत देता है। वहीं पुरुषों की दाईं आंख फड़कना शुभ माना जाता है और बाईं आंख फड़कना आने वाली समस्याओं की ओर संकेत करता है।

वैज्ञानिक कारण

यदि आंख फड़कने के वैज्ञानिक कारणों की बात करें तो इसके कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं।

वैज्ञानिक कारणों में जब आप लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करते हैं, तो ड्राई आई की समस्या हो जाती है। जिसके कारण आंख फड़कती है। बता दें कि चश्मे या फिर कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करने वाले लोगों को आंख फड़कने की समस्या ज्यादा हो सकती है।

वहीं आंख फड़कने की एक बड़ी वजह आंखों की थकान और मानसिक स्ट्रेस भी हो सकता है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी और नींद न पूरी होने पर भी आंख फड़क सकती है। इसके अलावा आंखों में खुजली या एलर्जी भी एक कारण हो सकती है।

प्रमुख खबरें

नॉर्थ कोरिया ने उड़ाई ट्रंप की नींद, परमाणु हथियारों से...

चीन के नजदीक अचानक पहुंचे अमेरिका के खतरनाक B-2 बॉम्बर्स, जिनपिंग का पारा हो गया हाई, फिर...

Punjab में गहराया Power Crisis, 6 प्लांट ठप, 10 रुपये यूनिट पर बिजली खरीदने को मजबूर हुई सरकार

US Open Final में खिताब से चूके Srikanth Kidambi , रोमांचक मुकाबले में मिली हार