कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के कई नेताओं सहित और मंत्री थोराट का ट्विटर अकाउंट बंद : सतेज पाटिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2021

मुंबई। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई और पार्टी के वरिष्ठ नेता बाला साहेब थोराट के ट्विटर अकाउंट बंद कर दिये गये हैं। महाराष्ट्र के गृह और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने बृहस्पतिवार को यह दावा किया। पाटिल ने सिलसिलेवार ट्वीट में आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) डर गयी है और उसने सोशल मीडिया मंच को ऐसा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस नेताओं के ट्विटर अकाउंट को बंद करने की कड़ी निंदा करता हूं। यह कदम स्पष्ट रूप से दिखाता है कि भाजपा सरकार डरी हुई है, और सोशल मीडिया मंच को ऐसा करने के लिए मजबूर कर रही है।’’

इसे भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा जल्द बनना चाहती हैं एक बेटी की मां, सुपर डांसर के मंच पर साझा की ख्वाहिश

कुछ दिनों पहले दिल्ली में कथित दुष्कर्म एवं हत्या की पीड़िता नौ वर्षीय बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट बंद किया गया था। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके और उसके कई नेताओं के ट्विटर अकाउंट को माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने बंद (लॉक) कर दिया है, हालांकि ट्विटर ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर ये कदम उठाया गया है।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: लॉन बॉल्स में Navneet Singh और Dinesh Kumar ने दर्ज की चौथी जीत

Commonwealth Boxing: जादूमणि, अरुंधति और जैस्मीन समेत 6 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Commonwealth Games में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जूडो में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

CJI Surya Kant ने Jaipur में कहा: ऑनलाइन मध्यस्थता पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती