भारत में बैन हुए पाकिस्तानी सरकार के Twitter खाते, शहबाज शरीफ, बिलावल सहित तमाम नेताओं की नहीं दिखेंगी प्रोफाइल

By रेनू तिवारी | Oct 01, 2022

पिछले काफी समय से ट्विटर और भारत सरकार के बीच कानूनी लड़ाई चल रही हैं जिसमें भारत सरकार ने ट्विटर को कुछ डाटा हटाने के लिए कहा था लेकिन ट्विटर भारत सरकार के खिलाफ कोर्ट पहुंच गया था। अब भारत सरकार ने भारत में पाकिस्तान सरकार के सभी तरह के ट्विटर अकाउंट को बैन कर दिया है। यानी की भारत में रहने वाला कोई भी व्यक्ति पाकिस्तान की सरकार का ट्विटर अकाउंट नहीं देख सकेगा। वह क्या पोस्ट करते हैं कैसी सोशल मीडिया प्रोफाइल होगी। इस तरह की कोई चीज भारत में नहीं देखी जा सकेगी।

इसे भी पढ़ें: भारत में शुरू हुआ 5G युग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च की सर्विस, जानें किन मामलों में है खास

हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ इस तरह का यह पहला हमला नहीं है। खाते को पहले भी बैन कर दिया गया था लेकिन बाद फिर इसे एक्टिवेट कर दिया था। एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में जब भारत ने कई पाकिस्तानी हैंडल पर प्रतिबंध लगा दिया था, तब खाते को रोक दिया गया था, लेकिन बाद में इसे फिर से सक्रिय कर दिया गया था।

प्रमुख खबरें

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल