ट्विटर के निदेशक मंडल ने ‘सर्वसम्मति’ से मस्क की 44 अरब डॉलर की पेशकश का समर्थन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2022

न्यूयॉर्क| ट्विटर के निदेशक मंडल ने जाने-माने उद्योगपति एलन मस्क के सोशल मीडिया मंच को 44 अरब डॉलर में खरीदने के समझौते को सर्वसम्मति से मंजूरी देने की सिफारिश की है। मंगलवार को नियामकों को यह सूचना दी गयी। टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मस्क ने पिछले सप्ताह ट्विटर के कर्मचारियों के साथ अपने ऑनलाइन संवाद में खरीद समझौते के साथ आगे बढ़ने की अपनी इच्छा दोहराई थी।

ट्विटर ने मंगलवार को अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग को बताया कि निदेशक मंडल ने ‘सर्वसम्मति’ से विलय समझौते को मंजूरी देने की सिफारिश की है। उल्लेखनीय है कि यदि यह खरीद समझौता हो जाता है, तो कंपनी के निवेशकों को अपने प्रत्येक शेयर पर 15.22 डॉलर का अच्छा-खासा लाभ होगा।

ट्विटर का शेयर मंगलवार को शुरूआती कारोबार में करीब तीन प्रतिशत की मजबूती के साथ 38.98 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर खुला।

जबकि मस्क ने 54.20 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर कंपनी के शेयर खरीदने का प्रस्ताव दिया हुआ है।

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन