ट्विटर ने भारत में चुनावी निष्पक्षता बनाए रखने के लिए आंतरिक टीम का किया गठन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2019

नयी दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने भारत में चुनावी निष्पक्षता को बनाये रखने के वास्ते आंतरिक, कई स्तरों पर काम करने वाले समूह का गठन किया है। भारत में राजनीतिक पक्षपात के आरोपों का सामना कर रही अमेरिका की कंपनी ने कहा है कि उसकी टीमें सभी तरह के राजनीतिक दलों को ट्विटर के अच्छे से इस्तेमाल के लिए प्रशिक्षित कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया के नए नियम, प्रसाद ने व्यापक विचार विमर्श का भरोसा दिया

ट्विटर ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिका, ब्राजील और मेक्सिको जैसे दुनिया के विभिन्न देशों में हाल में हुए चुनावी मॉडल की तर्ज पर ट्विटर ने एक आंतरिक, विभिन्न स्तरों पर काम करने वाले समूह का गठन किया है। यह समूह पूरी चुनावी अवधि में चुनावों की निष्पक्षता बनाये रखने की दिशा में काम करेगा।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड