Twitter ने लिया बड़ा फैसला, राजनीतिक प्रचार सामग्री पर लगाई रोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2019

वाशिंगटन। ट्विटर ने अपने जरिये राजनैतिक सामग्री के प्रचार पर पाबंदी लगाने का फैसला लिया है। कंपनी ने यह फैसला राजनेताओं के बारे में सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं डाले जाने के बाद हुई आलोचना के मद्देनजर लिया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोरसे ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि ‘मशीन लर्निंग’ तकनीक से अविश्वसनीय सूचनाओं को रोक पाने में समस्या आने की वजह से यह निर्णय लिया गया। 

गौरतलब है कि फेसबुक पर राजनैतिक प्रचार के तथ्यों की जाँच करने के लिए गहरा दबाव रहा है। डोरसे ने कहा कि नई नीति के विस्तृत विवरण का अगले महीने तक खुलासा किया जाएगा। इसके तहत राजनैतिक उम्मीदवारों और राजनीतिक मुद्दों के प्रचार पर पाबंदी होगी। उन्होंने कहा कि हमने केवल उम्मीदवारों के प्रचार को रोकने के बारे में सोचा था लेकिन (राजनैतिक) विषयों से संबंधित प्रचार भी रोकना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि उनसे भी घुमा फिरा कर राजनैतिक प्रचार ही होता है।

प्रमुख खबरें

RJD Protests in Ranchi: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी सीमित शक्तियों का खुलासा कर दिया

Chhattisgarh में Dalli Rajhara-Rowghat रेलवे लाइन का अंतिम 17.5 किमी ट्रैक तैयार

SIR विवाद के बीच EC की पहली बड़ी बैठक, Form 6 और नए वोटर्स के रजिस्ट्रेशन पर दिया स्पष्टीकरण