योगी सरकार के ढाई साल: उपलब्धियां तो ठीक हैं पर चुनौतियां अभी बाकी हैं

By अंकित सिंह | Sep 19, 2019

साल 2017, लगभग 14 साल के वनवास के बाद भाजपा की उत्तर प्रदेश में वापसी हो रही थी। होली से पहले पूरा प्रदेश भगवा रंग में गया। भाजपा अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ विधानसभा की 404 में से 325 सीटें जीतकर शानदार तरीके से सत्ता में आई। यह कारनामा तब हुआ जब भाजपा ने किसी चेहरे को आगे नहीं किया था बल्कि पार्टी के नाम पर चुनाव लड़ा था। हां, भाजपा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दमदार चेहरा और अमित शाह की शानदार संगठन कुशलता का सहारा था। काफी माथापच्ची के बाद योगी आदित्यनाथ को सत्ता की कमान सौंपी गई। इससे पहले योगी की छवि हिदुंत्व के फारयब्रांड नेता के तौर पर थी। योगी ने अपने मंत्रिमंडल के साथियों के साथ 19 मार्च 2017 को शपथ ग्रहण की। यूपी में योगी सरकार के आज ढाई साल पूरे हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रति दुनिया का नजरिया पहले बेहद खराब था मगर अब यह पूरी तरह बदल चुका है। यह उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उत्तर प्रदेश को उसकी पहचान वापस दिलाना ‘मील का पत्थर’ है। इसके अलावा उन्होंने अन्य उपलब्धियों का भी जिक्र किया। 

इसे भी पढ़ें: सेंगर की तरह चिन्मयानंद को भी संरक्षण दे रही भाजपा सरकार, पीड़िता भय में है: प्रियंका

स्वास्थ्य के क्षेत्र में 2017 के मुकाबले गोरखपुर में 2018 और 2019 में जापानी बुखार का कहर देखने को नहीं मिला। परंतु लोगों को पूरे प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना आने वाले दिनों में एक बड़ी चुनौती है। योगी सरकार शुरुआत से यह कहती आई है कि वह राज्य में गड्ढा मुक्त सड़क कर देंगे पर सच यही है कि आज भी बड़े शहरों में भी गड्ढें दिख जाते हैं। फिर गांवों का क्या हाल होगा कहना मुश्किल है। योगी आदित्यनाथ बार-बार कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में कानून का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा वह यह भी कहते हैं कि अपराधी या तो सुधर जाएं या फिर प्रदेश के बाहर चले जाएं। लेकिन उन्नाव और शाहजहांनपुर की घटना ने उनकी पार्टी के साथ-साथ उनकी सरकार पर भी कई सवाल खड़े किए हैं। इसके अलावा विपक्ष लगातार यह कह रहा है, खास करके अखिलेश यादव कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है और सरकार चुपचाप मूकदर्शक बन बैठी है। सोनभद्र की घटना भी योगी आदित्यनाथ प्रशासन के लिए पोल खोलती है। राज्य में हत्या और बलात्कार की खबरें आती रहती हैं। 

इसे भी पढ़ें: UP के प्रति दुनिया का नजरिया पहले था बेहद खराब, अब यह पूरी तरह बदल चुका: योगी

योगी आदित्यनाथ अब तक भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने में कामयाब रहे हैं और अब तक उनकी सरकार पर कोई भी भ्रष्टाचार के दाग नहीं लगे हैं पर इसे आगे जारी रखना भी एक चुनौती है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के लिए आने वाली राजनीतिक चुनौतियों की बात करे तो योगी आदित्यनाथ की सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती तत्काल ही आने वाला हैं जब राज्य के 13 सीटों पर उपचुनाव होंगे। योगी सरकार जब से आई है तब से उपचुनाव में भाजपा का उत्तर प्रदेश में जीत का ग्राफ काफी खराब रहा है। ऐसे में भाजपा इसे सुधारना चाहेगी। इसके अलावा पार्टी संगठन में बदलाव हुआ है। महेंद्रनाथ पांडे की जगह स्वतंत्र देव सिंह को राज्य में पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है। ऐसे में यह देखना होगा दोनों मिलकर भाजपा को कैसे मजबूत कर पाते हैं। 

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026: मैक्सिको की 3-0 जीत पर Claudia Sheinbaum ने दी बधाई, बोलीं - गर्व है

इमरजेंसी पर Sanjay Raut का BJP-Shinde गुट पर तीखा हमला, बोले- Indira Gandhi ने पार्टी नहीं तोड़ी थी

Delhi में अब Weekend पर मॉल नहीं, Family के साथ इन शानदार Light and Sound Shows का लें मजा

Neymar का Grand Comeback, स्कॉटलैंड पर 3-0 की जीत के बाद Brazil ने भरी खिताबी हुंकार