अतीक के भाई अशरफ को जेल में अवैध तरीके से सामान पहुंचाने के आरोप में दो गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2023

बाहुबली अतीक अहमद के भाई अशरफ की अपने करीबी सहयोगियों से अवैध तरीके से मुलाकात कराने और सामान पहुंचाने के आरोप में जिला जेल के बंदी रक्षक सहित दो लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। बरेली की थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने नई जिला जेल/केंद्रीय कारागार-2 की कैंटीन में सामान की आपूर्ति करने वाले अशरफ के करीबी साथी और एक बंदी रक्षक को मंगलवार अपराह्न में गिरफ्तार किया।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि यह रिपोर्ट नई जेल के चौकी प्रभारी अनिल कुमार की तहरीर पर दर्ज की गई है। इसमें अतीक अहमद के जेल में बंद भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ, अशरफ के साले सद्दाम, लल्ला गद्दी, जेल की कैंटीन में सामान की आपूर्ति करने वाला दयाराम उर्फ नन्हे, बंदीरक्षक शिवहरि अवस्थी को नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जेल के अज्ञात अधिकारी-कर्मचारी और अशरफ के अज्ञात साथियों को भी इसमें आरोपी बनाया गया है।

प्रमुख खबरें

DUSU Election: ABVP ने उतारा अपना केंद्रीय पैनल, Yash Dabas अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित

Bihar Medical Education Update: बिहार में PG Doctors का Stipend बढ़ा, जानिए हर साल कितना होगा फायदा

India Women ने Bangladesh को रौंदा, Harmanpreet Kaur ने कहा, मैं टीम के प्रदर्शन से खुश हूँ

Crude Oil Price हाइक से Stock Market पस्त, Sensex और Nifty में भारी गिरावट