अमृतसर में चार किलो हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार: पंजाब पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2025

पंजाब पुलिस की ‘काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट’ ने पाकिस्तान से जुड़े सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर इसके दो गुर्गों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चार किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

डीजीपी ने बताया कि जांच से पता चला कि आरोपी राणा किंग नामक पाकिस्तान में रह रहे तस्कर के निर्देश पर काम कर रहा था। किंग सीमा पार से मादक पदार्थ की खेप गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करता है।

अधिकारी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट को सीमा क्षेत्र से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद होने की विशेष सूचना मिली थी। डीजीपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने जाल बिछाया और मनु अस्पताल के पास दोनों संदिग्धों को उस समय रोक लिया जब वे छेहरटा इलाके में मादक पदार्थ की खेप पहुंचाने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे गिरोह का पता लगाने के लिए जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां एवं बरामदगी होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत