Abdullah-Mufti ने अंधेरे में रखा, Modi ने दी बिजली, Kashmir Border Villages में आजादी के बाद पहली बार पहुँची बिजली तो सीमाई गाँवों में गूँजे मोदी-मोदी के नारे

By नीरज कुमार दुबे | Jan 04, 2024

कश्मीर को परिवारवादी राजनीति ने लूटा भी और बुनियादी सुविधाओं से लंबे समय तक वंचित भी रखा। आपको यकीन नहीं होगा कि कश्मीर में सीमाई क्षेत्रों में ऐसे गांव अब भी थे जहां आज तक बिजली नहीं पहुँची थी। दूरदराज के गांवों के लोगों को भाग्य भरोसे छोड़ दिया गया था। कहने को अब्दुल्ला-मुफ्ती और गांधी परिवार के लोग कश्मीर के बारे में बड़ी-बड़ी बातें करते थे लेकिन लोगों की बुनियादी जरूरतें पूरी करने का काम अब हो रहा है। मोदी सरकार ने समृद्ध सीमा योजना बना कर सीमाई गांवों की तकदीर और तस्वीर बदलने का जो अभियान शुरू किया था उससे सीमा पर रहने वाले गांवों के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को लागू करने वाला पहला केंद्रशासित प्रदेश बना जम्मू-कश्मीर

कश्मीर के मंडलायुक्त वी.के. भिदुरी ने समृद्ध सीमा योजना के तहत स्थापित 250 केवी के दो उप बिजली घरों का उद्घाटन किया। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने मोदी सरकार और उपराज्यपाल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। हम आपको यह भी बता दें कि कश्मीर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (केपीडीसीएल) इलेक्ट्रिक डिवीजन, कुपवाड़ा द्वारा विद्युतीकरण परियोजना को रिकॉर्ड दो महीने में पूरा किया गया है।

प्रमुख खबरें

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल