घर में बने सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2025

 उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के एक घर में बने सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस की चपेट में आने से सोमवार को दो भाइयों की मौत हो गई जबकि एक अन्य शख्स बीमार पड़ गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में हुई है जहां एक घर में बने सेप्टिक टैंक के ऊपर रखा पत्थर का ढक्कन टूटने से चंद्रभान (40) उसमें जा गिरा और उसे बचाने लिए राजू भी टैंक में कूद गया और दोनों बेहोश हो गए।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उनका पड़ोसी हेमंत सिंह उन्हें बचाने के लिए टैंक में घुसने लगा तो वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया और आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कटर की सहायता से फर्श को काटा तथा सेप्टिक टैंक से दोनों भाइयों को बाहर निकाला और उन्हें नोएडा के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, पाक सरकार ने India मैच पर लगाया Ban, Afridi ने क्या कहा?

Smriti Mandhana का बड़ा खुलासा, World Cup के उस एक गलत शॉट ने मुझे सोने नहीं दिया था

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, Pakistan ने Team India के खिलाफ मैच का किया Boycott

Carlos Alcaraz ने रचा नया इतिहास, Australian Open Final में Djokovic को हराकर बने सबसे युवा Champion.