By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2025
हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र के गढ़ी राधे गांव में ट्यूबवेल पर नहाते समय करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे उस समय की है जब योगेश (38) और उसका बड़ा भाई हीरेश (45) अपने खेत में ट्यूबवेल पर नहा रहे थे।