उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में दो भाइयों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2025

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक ट्रक की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार को उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर भरौली गोलंबर पर उस समय हुई जब दोनों भाई अपनी मोटरसाइकिल को खड़ा करके चाय की एक दुकान की ओर जा रहे थे।

बलिया सदर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बलिया जिले के रहने वाले कृष्णा यादव (25) और अंकित यादव (22) के रूप में की गई है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों के पिता की शिकायत पर ट्रक चालक महेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Mahashivratri 2024: भोलेनाथ को लगाएं इस Special Makhana Rabri का भोग, जानें Instant रेसिपी

T20 World Cup: Colombo की धीमी पिच पर फंसेगा Suryakumar का बल्ला? Dinesh Karthik ने Pakistan के खिलाफ चेताया

भारत अपना हर फैसला लेने के लिए स्वतंत्र, रूसी तेल खरीद पर अमेरिका को जयशंकर ने अच्छे से सुना दिया

चीन-अमेरिका नहीं, AI पर दुनिया की अगुवाई करेगा भारत? UN चीफ Guterres ने जताया भरोसा