छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में बीएसएफ के दो जवान घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2025

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शुक्रवार को नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आरओपी संवेदनशील मार्गों पर और अति गणमान्य व्यक्तियों की यात्रा के दौरान सड़क पर सुरक्षा प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि ‘रोड ओपनिंग पार्टी’ बीएसएफ के शिविर और गरपा गांव के बीच थी, तभी नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया जिससे दो जवान घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायल जवानों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। जंगली क्षेत्रों में युद्ध के लिए प्रशिक्षित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक विशिष्ट इकाई ‘कोबरा के दो कमांडो पड़ोसी बीजापुर जिले में बृहस्पतिवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट में घायल हो गए।

सुकमा जिले में 12 जनवरी को नक्सलियों के विस्फोट में 10 वर्षीय लड़की घायल हो गई और बीजापुर जिले में इसी तरह के प्रेशर आईईडी विस्फोट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

नारायणपुर जिले के ओरछा क्षेत्र में दो दिन पहले दो अलग-अलग घटनाओं में एक ग्रामीण की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। बीजापुर जिले में छह जनवरी को नक्सलियों द्वारा एक वाहन को आईईडी से उड़ा दिए जाने की घटना में आठ पुलिस कर्मियों और उनके असैन्य चालक की जान चली गई थी।

प्रमुख खबरें

Venezuela में ONGC के लिए खुला कमाई का रास्ता, US Sanctions हटने के बाद भारत की Crude Oil सप्लाई में होगा बड़ा सुधार

Middle East Crisis के बीच India का बड़ा कदम, LPG Shortage रोकने को पहली बार Refineries के लिए तय हुए उत्पादन लक्ष्य

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया