Morocco के फेज शहर में दो इमारतें ढही, 22 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2025

मोरक्को के फेज शहर में रात में दो बहुमंजिला इमारतों के ढहने से 22 लोगों की मौत हो गई। इस साल यहां इमारतों के ढहने की यह दूसरी घटना है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मोरक्को की सरकारी समाचार एजेंसी एमएपी के अनुसार, प्रभावित चार मंजिला आवासीय इमारतों में कुल आठ परिवार रहते थे।

इस हादसे में 16 लोग घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है और खोज एवं बचाव अभियान जारी है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इमारत गिरने का कारण क्या था और कितने लोग लापता हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एमएपी ने बताया कि इन संरचनाओं का निर्माण 2006 में झुग्गी-झोपड़ियों से मुक्त शहर नामक एक पहल के दौरान किया गया था।

फेज मोरक्को का तीसरा सबसे बड़ा शहर है और इस महीने आयोजित होने वाले अफ्रीका कप ऑफ नेशंस और 2030 के फीफा विश्व कप के मेजबान शहरों में से एक है। यह शहर अपने दीवारों से घिरे मध्ययुगीन बाजारों के लिए प्रसिद्ध है। इसी साल मई में इमारत ढहने की एक घटना में 10 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि सात अन्य घायल हो गये थे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Israel-Hezbollah War: PM नेतन्याहू ने दी हरी झंडी, अब Lebanon में और अंदर तक घुसेगी सेना

World Cup Semifinal से पहले South Africa के कोच Shukri Conrad का बड़ा बयान- अब हम Chokers नहीं

Red Sea से Hormuz तक संकट गहराया, Israel-Iran War में 3 भारतीय नाविकों की दर्दनाक मौत

Jammu-Kashmir ने रचा इतिहास! Abdul Samad के बल्ले ने दिलाई पहली Ranji Trophy, जानें पूरी कहानी