मऊ में दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, राहत कार्य जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2025

 मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के बेलौझा गांव में रविवार को दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंचा।

स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन की मदद से मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मऊ के अपर जिलाधिकारी (एडीएम) सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि यह एक पुरानी जर्जर इमारत थी जिसमें पहले कभी कताई बुनाई का कार्य किया जाता था, लेकिन वर्षों से खाली थी।

उन्होंने बताया कि रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण बच्चे खेल रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। एडीएम ने बताया कि हादसे में बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी।

मृत बच्चों की पहचान बेलौझा गांव निवासी शिवम (13) और अरुण (10) के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और यहां पर पुराने जर्जर भवन को गिराया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

रुपये को संभालने मैदान में उतरा RBI, सात महीने में सबसे बड़ी मजबूती दर्ज

Indigo को मिली राहत, सीईओ पीटर एल्बर्स बोले– अब हालात कंट्रोल में

White House में ट्रंप की ‘प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम’, पूर्व राष्ट्रपतियों पर तंज से मचा विवाद

Delhi में BS-VI नियम सख्त, बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन