By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2024
झारखंड के बोकारो में तुपकडीह स्टेशन के निकट एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद 15 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है।
उन्होंने बताया कि मालगाड़ी बोकारो इस्पात संयंत्र से इस्पात लेकर जा रही थी और तुपकडीह एवं बोकारो स्टेशनों के बीच मुख्य लाइन पर उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गये। उनके अनुसार यह घटना तुपकडीह स्टेशन के उत्तरी केबिन यार्ड के पास हुई और इससे बोकारो-गोमो खंड पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। नरूला ने कहा, “प्रभावित लाइनों में से एक को ठीक कर लिया गया है, जबकि सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए दूसरी लाइन का काम चल रहा है।