Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 07, 2026

सोफिया (बुल्गारिया), सात अक्टूबर (एपी) बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रुमेन रादेव ने कहा कि मंगलवार को काला सागर में उसके ‘विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र’ (ईईजेड) में हुए पहले हमले में दो वाणिज्यिक पोतों को ड्रोन से निशाना बनाया गया। बुल्गारिया के अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन कहां से आए थे, इसकी जांच की जा रही है, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ड्रोन हमलों के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया। बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रादेव ने इस हमले की निंदा की।

उन्होंने कहा कि चालक दल के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिली। एक अन्य हमले के बाद पलाऊ के झंडे वाले दूसरे जहाज ‘एबल’ में आग लग गई। उन्होंने बताया कि नाटो के सदस्य देश बुल्गारिया की एक नौका ने चालक दल के सभी 18 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला।

रादेव ने बताया कि दो नाविकों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें हवाई मार्ग से बंदरगाह शहर वर्ना के अस्पताल ले जाया गया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की सेना ने उन जगहों के आस-पास कोई अभियान नहीं चलाया जहां जहाजों पर हमला हुआ था, और उन्होंने रूस की सेना पर हमले का आरोप लगाया। जेलेंस्की ने कहा, ‘‘हमने बुल्गारिया की तरफ से सभी जानकारियों की पुष्टि की।

हमारी नौसेना ने बुल्गारिया में अपने समकक्षों से संपर्क किया और यह पता चला कि यह समुद्री और हवाई ड्रोन का इस्तेमाल करके किया गया रूस का हमला था।’’ रूसी अधिकारियों की ओर से इस आरोप पर कोई तुरंत टिप्पणी नहीं आई। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और ड्रोन हमले से जुड़े सभी सवालों के लिए बुल्गारियाई अधिकारियों से संपर्क करने को कहा।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Texas के Fort Hood में 13 हत्याओं के दोषी Nidal Hasan को 3 दिसंबर को मिलेगी मौत की सजा