कर्नाटक में कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत, अब तक 25 लोगों ने तोड़ा दम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक में कोरोना वायरस से शनिवार को दो और लोगों की मौत होने से राज्य में मरने वाले लोगों की संख्या 25 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नौ और लोग संक्रमित पाए गए हैं जिससे कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 598 हो गए हैं। विभाग ने एक बयान में बताया कि बीदर और बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में दो लोगों की मौत हुई है। बीदर में सांस लेने की गंभीर बीमारी से पीड़ित 82 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। 

मृतकों में दूसरा व्यक्ति बेंगलुरु निवासी 62 वर्षीय एक व्यक्ति भी शामिल है जिसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप की बीमारी थी, उसके गुर्दे ने काम करना बंद कर दिया था और वह मल्टीपल मेयलोमा (एक तरह के कैंसर) से भी पीड़ित था। संक्रमण के नौ नए मामलों में से दो-दो मामले तुमकुरु, विजयपुरा और एक-एक मामला बीदर, चिक्कबाल्लापुर, बेलगावी, बागलकोट और बेंगलुरु शहरी से सामने आया। राज्य में अब तक कोविड-19 के 598 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है और इनमें से 25 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Gyanesh Kumar के चलते बंपर वोटिंग के पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं, फिर Vote Chori कैसे हो गयी?

West Bengal Police में बड़ा फेरबदल: STF आईजीपी और डीआईजी समेत 23 अधिकारियों का ट्रांसफर

Delhi में एकजुट दिखने वाले दल UP में आपस में लड़ रहे, INDIA Bloc की यह कैसी एकता है?

पिता को जेल भिजवाने के लिए CM Mohan Yadav को दी थी धमकी, Bhopal Police ने आरोपी को दबोचा