मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में सीआरपीएफ के दो जवानों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2024

इंफाल। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में सुरक्षा बलों के एक शिविर पर शुक्रवार देर रात उग्रवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवानों की मौत हो गई और दो अन्य कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उग्रवादियों ने मोइरांग पुलिस थाना क्षेत्र के नारानसेना में आईआरबीएन (भारतीय आरक्षित वाहिनी) शिविर पर हमला किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उग्रवादियों ने पहाड़ी की चोटियों से शिविर को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलीबारी की। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra : मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में 11 नाइजीरियाई गिरफ्तार

सीआरपीएफ जवानों को आईआरबीएन शिविर की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। पुलिस ने कहा कि हमले में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाश जारी है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा, ‘‘इस तरह की करतूत उन समर्पित सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कायरता को दर्शाती हैं जो राज्य में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए दिन-रात अथक परिश्रम करते हैं। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

प्रमुख खबरें

GDP Revision Controversy: सुभाष गर्ग ने 6 लाख करोड़ के अंतर पर उठाए सवाल, Gaurav Vallabh ने बचाव में दिए तर्क

Ukraine-Russia युद्ध खत्म कराने में हर संभव मदद को तैयार है भारत, Kyiv में बोले Jaishankar

Robert Lewandowski बोले Jose Mourinho की वापसी से मजबूत हुआ Real Madrid, पर मेरा दिल अभी भी Barcelona के साथ

Amit Shah ने Saket के Max Hospital में 400 बेड वाली नई इमारत का किया उद्घाटन