ग्वालियर में विकास कार्यों को लेकर ऊर्जा मंत्री की दो दिवसीय पद यात्रा

By दिनेश शुक्ल | Jan 29, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर दो दिवसीय पद यात्रा पर निकल रहे है। शुक्रवार, 29 जनवरी एवं शनिवार, 30 जनवरी को ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता अभियान, पानी बचाओ अभियान के साथ ही गंदे पानी से निजात हेतु टोंटी लगाओ अभियान, बिजली बचाओ अभियान और पर्यावरण संरक्षण के लिये जन जागृति के लिये पदयात्रा करेंगे। उनकी पदयात्रा में विभागीय अधिकारी और जन-प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वालों को फांसी मिले: मुख्यमंत्री चौहान

ऊर्जा मंत्री चंदनपुरा, दुर्गादास विहार, बिरलानगर, जती की लाईन राठौर चौक, गदाईपुरा में पदयात्रा करेंगे। दोपहर 12.30 बजे चौडे के हनुमान मंदिर पर जन-चौपाल का आयोजन भी किया जायेगा। जन-चौपाल के पश्चात ऊर्जा मंत्री न्यू ग्रेसिम विहार कॉलोनी, बृहमोहन शिवहरे तेल मिल, इन्द्रा नगर, चार शहर का नाका, राजामंडी पुल, किला गेट, सराफा बाजार, बाबा कपूर घासमंडी चौराहा तक पदयात्रा करेंगे। घासमंडी चौराहा सार्वजनिकक धर्मशाला में 29 जनवरी को पदयात्रा का समापन होगा। ऊर्जा मंत्री 30 जनवरी को भी विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा करेंगे।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा