बम की धमकी से दिल्ली के दो कॉलेज हाई अलर्ट पर: पुलिस की तत्परता, अफरातफरी का माहौल

By अंकित सिंह | Dec 03, 2025

देशबंधु कॉलेज और रामजस कॉलेज को बम की धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद बुधवार सुबह दिल्ली विश्वविद्यालय के दो कॉलेजों के छात्रों को बाहर निकाला गया। पुलिस और बम निरोधक दस्ते दोनों परिसरों में पहुँच गए और परिसर की जाँच शुरू कर दी। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। छात्रों ने बताया कि जब सुरक्षाकर्मी परिसर को खाली कराने के लिए दौड़े तो अफरा-तफरी मच गई। देशबंधु कॉलेज के द्वितीय वर्ष के छात्र शिवांग चंद्रा ने एएनआई को बताया कि उनकी प्रैक्टिकल परीक्षा अभी समाप्त ही हुई थी कि उन्होंने अचानक पुलिस के चिल्लाने की आवाज़ सुनी।

केशव ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि परिसर में बम की धमकी है। आप भीड़ में डर और दहशत का माहौल देख सकते हैं। प्रशासन और पुलिस सब कुछ नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा नेहा ने बताया कि कॉलेज को सुबह धमकी मिली थी। "सुबह 10 बजे के बाद, प्रवेश रोक दिया गया और 10:30 बजे तक, उन्होंने छात्रों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। हाल ही में दिल्ली बम विस्फोट की घटना के बाद, डर और बढ़ गया है। ऐसा लग रहा है कि कहीं भी, कभी भी कुछ भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: दुबई से ऑपरेट कर रहा शहजाद भट्टी, लॉरेंस-अनमोल की जान को खतरा, ISI कनेक्शन का शक

दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है कि दोनों संस्थानों को लगभग एक ही समय पर धमकी भरे ईमेल मिले थे। बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों के साथ कई पुलिस टीमों को घटनास्थल पर तैनात किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि अब तक तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। आगे की जाँच जारी है। पिछले महीने, चाणक्यपुरी स्थित एक निजी स्कूल में भी बम की धमकी मिली थी, जिसे बाद में पुलिस की गहन जाँच के बाद अफवाह घोषित कर दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार