Delhi University के दो कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2025

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दो कॉलेजों को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, जिसके बाद कई एजेंसियां सुरक्षा जांच के लिए तुरंत मौके पर पहुंचीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि उत्तरी दिल्ली में स्थित रामजस कॉलेज और दक्षिण दिल्ली में स्थित देशबंधु कॉलेज को ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई। उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त राजा बंथिया ने बताया, ‘‘रामजस कॉलेज की प्रिंसिपल ने अधिकारियों को जानकारी दी कि रात 1:59 बजे धमकी भरा ईमेल मिला, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ता (बीडीटी) कैंपस पहुंचे और जांच शुरू की।’’

डीसीपी ने कहा कि पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके परिसर के सभी भवनों और खुले स्थानों की गहन जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

US के साथ व्यापार समझौते पर बोले Piyush Goyal, Rahul Gandhi फैला रहे झूठ, भारत को मिलेगा पूरा फायदा

IND vs NAM Live Cricket Score Updates: भारत की पहले बल्लेबाजी, Playing XI में बड़े बदलाव

Kiren Rijiju का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोले- वह Media के सवालों का जवाब नहीं देना चाहते

Sansad Diary: बजट पर वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman का जवाब, लोकसभा से Industrial Relations Bill पास