केरल के कोल्लम में मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं में आग लगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2025

केरल के कोल्लम जिले के मुक्कड़ में शुक्रवार को मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं में आग लग गई। अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी। अग्निशमन और बचाव सेवा के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के संबंध में उन्हें अपराह्न करीब एक बजे एक आपातकालीन फोन आया, जिसमें मुक्कड़ में खड़ी मछली पकड़ने वाली नौकाओं में आग लगने की सूचना दी गई।

उन्होंने आग के आस-पास की नौकाओं तक फैलने से रोकने के लिए रस्सी से बंधी दोनों नौकाओं को खोल कर अलग कर दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान वे मामूली रूप से झुलस गए। अधिकारियों ने बताया कि चामकाडा केंद्र से अग्निशमन और बचाव सेवा कर्मी सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इसके बाद अन्य केंद्रों से भी दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची।

अधिकारियों ने कहा कि इस समय दोनों नौकाएं तैर रही हैं और फातिमा द्वीप के पास हैं, जिसके कारण आग बुझाने का काम करना मुश्किल हो रहा है। आग बुझाने के लिए दमकल अधिकारियों और उपकरण को नाव के जरिये फातिमा द्वीप ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों नौकाओं पर मौजूद डीजल की टंकी और एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे वे पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि अष्टमुडी झील के किनारे स्थित अन्य नावों और घरों तक आग को फैलने से रोकने के लिए एहतियाती उपाय किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Health Tips: ऑफिस में Work Stress और Anxiety से हैं परेशान? ये Lifestyle Tips देंगे तुरंत राहत

हुस्न के पीछे ड्रग्स का धंधा! बैंकॉक से 11 करोड़ की हाई-टेक भांग लेकर मुंबई उतरी मिसेज केरल की कंटेस्टेंट

Health Experts का दावा: गर्मियों में UTI से बचाएगा जौ का यह Super Drink, जानें बनाने का तरीका

Mumbai local Services Affected | ओवरहेड तार में फंसा कपड़ा, हार्बर लाइन की सर्विस ठप होने से पीक आवर्स में मचा हाहाकार