नव वर्ष का जश्न मनाने Nainital जा रहे दो दोस्तों की दुर्घटना में मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2026

बरेली जिले में बरेली-नैनीताल राजमार्ग पर बुधवार को एक मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर-ट्राली की भीषण टक्कर में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। बहेड़ी के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नगर के मोहल्ला गोदाम निवासी मोहम्मद सैफ (21) और महताब (19) नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए मोटरसाइकिल से नैनीताल जा रहे थे।

रास्ते में मुन्डिया टोल प्लाजा के पास उनकी मोटरसाइकिल की अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली से भीषण टक्कर हो गई, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत