तांत्रिक के बहकावे में आकर दो युवतियों ने आपस में रचाई शादी, पंचायत ने सुनाई बकरा-भात की सजा

By प्रिया मिश्रा | Jul 19, 2022

आपने अक्सर सुना होगा कि शादी से पहले लोग लड़के और लड़की की कुंडली मिलवाते हैं। अगर कुंडली में कोई दोष निकल आए तो पंडित जी उसे दूर करने के उपाय बताते हैं। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से अंधविश्वास का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां के बभनी इलाके में अंधविश्वास के चलते दो लड़कियों ने आपस में ही शादी रचा ली। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: भारत की अंजलि को हुआ पाकिस्तान की सूफी से प्यार, किस करके किया था प्यार का इजहार

जब गांव वालों को इसकी जानकारी हुई तो पंचायत बुलाई गई और पंचों ने इस शादी को अपराध करार देते हुए दोनों परिवार पर पूरे गांव को बकरा भात खिलाने की सजा सुनाई। परिजनों को हिदायत दी गई है कि ऐसा न करने पर उन्हें बिरादरी से अलग कर दिया जाएगा। हालांकि, दोनों परिवारों का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटियों की सुखी जीवन के लिए कदम उठाया और दंड देने से इनकार कर दिया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।

प्रमुख खबरें

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया