दिल्ली से तस्करी कर श्रीनगर लाई गईं दो लड़कियों को बचाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2025

दिल्ली से तस्करी कर जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में ले जाकर घरेलू सहायिका के रूप में काम करने के लिए मजबूर की गईं दो लड़कियों को बचा लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि लड़कियों की बरामदगी में मदद के लिए उनके बारे में सूचना देने पर ढाई हजार रुपये इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा शुरू की गई जांच 17 अप्रैल को मानव तस्करी निरोधक इकाई को सौंपी गई और उसे श्रीनगर में सक्रिय एक मोबाइल नंबर के सबूत मिले।

पुलिस ने बताया कि संयुक्त छापेमारी में श्रीनगर के एक घर में घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही लापता लड़कियों में से एक को बचा लिया गया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के अनुसार, पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि उस दिन वे रास्ता भटक गए थे और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गए थे, जहां एक व्यक्ति उनसे मिला और उसने उन्हें नौकरी और पैसे दिलाने का वादा किया।

स्वामी ने बताया कि बाद में वह उन्हें श्रीनगर ले गया और एक एजेंट को सौंप दिया, जिसने उन्हें घरेलू सहायिका के रूप में अलग-अलग घरों में रख लिया। इसके बाद, दूसरी लड़की को भी श्रीनगर में दूसरे स्थान से बरामद कर बचाया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें तस्करी करने वाले व्यक्ति और उन्हें काम पर रखने वाले एजेंट की पहचान करने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

BJYM में Shagun Parihar समेत 7 उपाध्यक्ष नियुक्त, Maithili Thakur राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल

आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव: YSRCP ने लगाया TDP पर नामांकन रोकने का आरोप

Marco Rubio ने Mumbai में 26/11 स्मारक पर दी श्रद्धांजलि, सुरक्षा प्रमुख से ली हमले की जानकारी

Tiger Shroff की कार पर गोलीबारी मामले में Delhi Police ने दो महिलाओं समेत चार पकड़े