गुरुग्राम के दो पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर के बाद हुआ था बड़ा हादसा

By रेनू तिवारी | Aug 05, 2025

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) और लोहे के पाइपों से लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में गुरुग्राम पुलिस के एक उपनिरीक्षक और एक कांस्टेबल की मौत हो गई और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात एक्सप्रेसवे पर धनौरी गांव के पास हुई, जब चारों पुलिसकर्मी एक जांच के सिलसिले में छत्तीसगढ़ जा रहे थे। गुरुग्राम के सेक्टर 40 स्थित अपराध इकाई में तैनात उपनिरीक्षक संजय कुमार (45) और कांस्टेबल अमित (34) की इस दुर्घटना में मौत हो गई।

हमीरपुर जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना रात 10 बजे से 10.15 बजे के बीच राठ थाना क्षेत्र के घमौरी गांव के पास हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सब-इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह और कांस्टेबल अमित कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायलों में सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) इंद्रजीत और हेड कांस्टेबल राजेश कुमार शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि राजेश वाहन चला रहा था।

टीम शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले के सिलसिले में छापेमारी के लिए छत्तीसगढ़ जा रही थी। हमीरपुर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एएसआई को कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि हेड कांस्टेबल का हमीरपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) (अपराध) मुकेश कुमार स्थिति का जायजा लेने के लिए हमीरपुर पहुँचे। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी की इस पहल को मिला Guinness World Record का सम्मान, 3.53 करोड़ से अधिक हुए थे रजिस्ट्रेशन

 

कुमार ने को बताया कि वह पूरी स्थिति पर नज़र रख रहे हैं और घायलों को ज़रूरी मदद मुहैया करा रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं पोस्टमार्टम के बाद शवों को गुरुग्राम वापस लाने के लिए पूरी कानूनी प्रक्रिया पर नज़र रख रहा हूँ ताकि इसे जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।" चार पुलिसकर्मी गुरुग्राम सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच यूनिट में तैनात थे और एक मामले पर काम कर रहे थे जिसके लिए वे छत्तीसगढ़ जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

प्रमुख खबरें

Ajay Devgn की नई फिल्म CHAUHAAN का ऐलान, टीजर ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

Congress ने छात्रों की गूंज अभियान छेड़ा, कहा- Exam गड़बड़ी संस्थागत विफलता का सबूत

Mahua Moitra का Suvendu पर बयान: TMC सांसद ने कहा, सिर्फ़ चटपटी बातें न चुनें, संदर्भ समझें

FIFA WC में Morocco का जलवा! सबसे ज़्यादा जीत और गोल का African Record बनाया