मणिपुर में दो जबकि गोवा और उत्तराखंड में एक चरण में होंगे चुनाव, यह रहा पूरा कार्यक्रम

By अंकित सिंह | Jan 08, 2022

सियासी मायने में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के साथ-साथ चार अहम राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान हो चुका है। उत्तराखंड और गोवा में एक चरण में चुनाव होंगे। दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है। चुनाव आयोग के अनुसार दोनों ही राज्यों में 14 फरवरी को मतदान होंगे जबकि नतीजे 10 मार्च को आएंगे। भारतीय राजनीति में दोनों ही राज्यों के अलग मायने हैं। 

 नोटिफिकेशन जारी  21 जनवरी
 नामांकन की अंतिम तिथि 28 जनवरी
 नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी
 नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 31 जनवरी
 वोटिंग की तारीख 14 फरवरी
 चुनावी परिणाम 10 मार्च

गोवा और उत्तराखंड का चुनावी समीकरण

गोवा में विधानसभा के 40 सीट है। वर्तमान में भाजपा वह सत्ता में है। पिछले चुनाव में यहां कांग्रेस से सबसे बड़ी दल बन कर उभरी जरूर थी लेकिन सरकार बनाने से चूक गई। भाजपा ने गठबंधन के दम पर मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सरकार बना ली थी। हालांकि मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा की कमान युवा प्रमोद सावंत के हाथों में सौंपी गई। गोवा में भाजपा को कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, और आम आदमी पार्टी से कड़ी चुनौती मिल रही है। देखना दिलचस्प होगा कि आखिर गोवा के जनता किसे इस बार सत्ता सौंपती है।

इसे भी पढ़ें: तारीखों की घोषणा होते ही योगी ने क्यों कहा- यह चुनाव 80 बनाम 20 फीसदी के बीच होगा

उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को ही मतदान होंगे। उत्तराखंड में भाजपा फिलहाल सत्ता में है। भाजपा की ओर से पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री हैं। भाजपा को anti-incumbency की वजह से अब तक के दो मुख्यमंत्रियों को बदलना पड़ा है। कांग्रेस फिलहाल उत्तराखंड में सत्ता वापसी के सपने संजोए हुई है। राजनीति जानकारों के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। हालांकि आम आदमी पार्टी की एंट्री ने कहीं ना कहीं यहां की चुनावी लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है।

मणिपुर का प्लान

मणिपुर में दो चरण में चुनाव होंगे। मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को वोट डाले जाएंगे जबकि नतीजे अन्य राज्यों की तरह यहां भी 10 मार्च को ही आएगा। मणिपुर में फिलहाल भाजपा गठबंधन की सरकार है। माना जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से भाजपा को कड़ी चुनौती मिल सकती है। चलिए मणिपुर का सारा विवरण आपको बताते हैं। 

  पहला चरणदूसरा चरण
 नोटिफिकेशन जारी 1 फरवरी  4 फरवरी
 नामांकन की अंतिम तिथि  8 फरवरी  11 फरवरी
 नामांकन पत्रों की जांच 9 फरवरी  14 फरवरी
 नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 11 फरवरी  16 फरवरी
 वोटिंग की तारीख 27 फरवरी  3 मार्च

 चुनावी परिणाम- 10 मार्च

प्रमुख खबरें

SpiceJet की घरेलू और International Flights लेट, Delhi Airport पर फंसे रहे 500+ यात्री

CM Bhagwant Mann ने पराली पर किसानों पर FIR का किया विरोध, Delhi Pollution के आरोपों पर उठाए सवाल

Etah में फर्जी मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी चलाने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

Team India में अंदरूनी कलह! Rohit Sharma के समर्थन के बाद BCCI से क्यों खफा हुए Ajit Agarkar?