By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2022
लखनऊ।लखनऊ में एक शादी समारोह के दौरान छज्जा गिरने से पांच वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शादी समारोह में हुई दुर्घटना में जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने का निर्देश दिया है। घटना उस समय हुई जब सरोजनीनगर के बिजनौर थाना क्षेत्र के नुर्दीखेड़ा गांव में बृहस्पतिवार की रात एक घर का जर्जर छज्जा गिर गया।