अमेरिका में सड़क हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका में टेनेसी राज्य के दक्षिण नैशविले में एक सड़क दुर्घटना में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि जूडी स्टेनली (23) और वैभव गोपीसेट्टी (26) टेनेसी स्टेट यूनिवर्सिटी के स्नातक के छात्र थे और वे कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर से खाद्य विज्ञान की पढ़ाई कर रहे थे। विश्वविद्यालय के छात्रों ने भारत में इनके अंतिम संस्कार का बंदोबस्त करने के लिए 42,000 डॉलर से अधिक का फंड जुटाया है।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि स्टेनली और गोपीसेट्टी की 28 नवंबर की रात को हिट एंड रन मामले में मौत हो गई। मेट्रो नैशविले पुलिस विभाग ने रविवार को बताया कि इस हादसे में शामिल ट्रक के मालिक डेविड टोरेस (26) ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने बताया कि टोरेस ने सवालों के जवाब नहीं दिए। अधिकारियों ने डीएनए नमूने लिए हैं। जांच चल रही है। पुलिस के अनुसार, टोरेस के ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी जिसमें दोनों भारतीय छात्र सवार थे।

प्रमुख खबरें

INDIA गठबंधन की दिल्ली में 30 सितंबर को हो सकती है बैठक, Mamata Banerjee ने Rahul Gandhi से की बात

RJD Protests in Ranchi: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी सीमित शक्तियों का खुलासा कर दिया

Chhattisgarh में Dalli Rajhara-Rowghat रेलवे लाइन का अंतिम 17.5 किमी ट्रैक तैयार