जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला, सुरक्षाबलों पर फेंका गया ग्रेनेड, 12 नागरिक जख्मी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के एक दल पर आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में 12 नागरिक घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया आतंकवादियों ने पुलवामा के काकापोरा इलाके में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका। उन्होंने कहा कि ग्रेनेड का निशाना चूक गया और ग्रेनेड सड़क पर फट गया। 

इसे भी पढ़ें: J&K के कुलगाम में आतंकवादियों ने पुलिस चौकी पर फेंका ग्रेनेड, कोई हताहत नहीं 

अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में 12 नागरिक छर्रे लगने से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों कोनजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि इस क्षेत्र की घेराबंदी कर ली गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है।

प्रमुख खबरें

समुंदर की गहराई में अब दुश्मन की खैर नहीं, नेवी में शामिल हुआ MH-60R रोमियो

राष्ट्रपति भवन में परमवीर दीर्घा का उद्घाटन, PM Modi ने एक्स पर लिखा, है नमन तुम्हें हे प्रखर वीर

नगर निगम चुनावों से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका! MLC प्रज्ञा सातव भाजपा में हो सकती हैं शामिल

सबरीमाला मंदिर से सोना चोरी मामला, SIT ने TDB के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एस श्रीकुमार को किया गिरफ्तार