जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विस्फोट, दो लोग घायल; जांच शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2021

बनिहाल/जम्मू,। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल शहर के नजदीक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ‘‘विस्फोट’’ से एक किशोर समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विस्फोट शुक्रवार को रात करीब सवा ग्यारह बजे एमजी कंस्ट्रक्शन साइट पर हुआ। इसमें उधमपुर के गोपाल शर्मा (35) और मंगित खारी के मोहम्मद आकिब (16) घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि विस्फोट की वजह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार