हलाली नदी में डूबने से हुई 2 मासूम बच्चों की मौत, ज़िंदा करने के लिए शवों को नमक के ढेर पर लेटाया

By सुयश भट्ट | Sep 21, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी इलाके में हलाली नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं एक बच्चे को बचा लिया गया है। ऐसा बताया गया कि बच्चे नदी के किनारे पर खड़े होकर पत्थर उछाल कर खेल रहे थे। इसी बीच एक बच्चे का पैर फिसल गया। वह नदी में गिरने से बचने के लिए पास में खड़े अपने दो साथियों के हाथ पकड़ा और उसी समय तीनों नदी में गिर गए।

आपको बता दें ईंटखेड़ी गांव निवासी पर्व अहिरवार और शरद माली की मौत हुई है। जबकि युवराज को बचा लिया गया है। इस मुद्दे को लेकर टीआई चतुर्वेदी ने कहा कि मंगलवार को तीनों बच्चे घर से खाना खाने के बाद परिजनों से खेलने की बात कहकर घर से निकले।

जानकारी के मुताबिक फिर खेलते-खेलते वह हलाली नदी के सैनी के बाड़ा के पास पहुंच गए। दोपहर को बच्चे नदी के किनारे खड़े होकर पत्थर उछालने का खेल खेल रहे थे। इस दौरान पैर फिसलने से तीनों नदी में जा गिरे। जिसके बाद 2 बच्चों को मौत हो गई है।

इसे भी पढ़ें:राज्य सूचना आयोग की बड़ी कार्रवाई, प्रदेश में पहली बार CMHO के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट 

इसके बाद मासूमों को जिंदा करने के लिए अस्पताल में अंधविश्वास का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 2 मासूमों को जिंदा करने के लिए नमक के ढेर पर लेटाया गया है।

दरअसल परिजनों को किसी ने बताया कि पानी में डूबने से अगर किसी की मौत हो जाती है तो, नमक पर लेटाने से जिंदा हो जाता है। और इसी अंधविश्वास के शिकार परिजनों ने दोनों मृतक बच्चों को नमक पर लेटाया गया है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट