मध्यप्रदेश में दो आईपीएस अधिकारी कोविड-19 संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2020

भोपाल। मध्य प्रदश में दो आईपीएस अधिकारी बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनमें से एक अधिकारी भोपाल में पदस्थ हैं, जबकि दूसरे अधिकारी इंदौर में पदस्थ हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि, इनमें से एक अधिकारी की दूसरी जांच रिपोर्ट ठीक आई है। उन्होंने कहा कि इन दोनों अधिकारियों को भोपाल एवं इंदौर में पृथकवास पर रखा गया है। इससे पहले मध्य प्रदेश में दो आईएएस अधिकारी भी कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात तक मध्य प्रदेश में कुल 385 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं। प्रदेश में सबसे अधिक 213मरीज इन्दौर में मिले हैं, जबकि इसके बाद 94 मरीज भोपाल में पाये गये है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 29 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास