Delhi High Court के दो और छत्तीसगढ़ के एक न्यायाधीश का तबादला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2024

दिल्ली उच्च न्यायालय के दो और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश का बुधवार को विभिन्न उच्च न्यायालयों में तबादला कर दिया गया। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 15 मार्च को दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों-न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव और न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को क्रमशः कर्नाटक और मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालयों में स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी।

कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति अरविंद सिंह चंदेल को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से पटना उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी, क्योंकि उन्होंने न्यायाधीशों के निकाय से उन्हें मद्रास उच्च न्यायालय नहीं भेजने का अनुरोध किया था। उनका अनुरोध कॉलेजियम ने स्वीकार कर लिया था। कानून मंत्रालय की ओर से बुधवार को तीन न्यायाधीशों के तबादलों पर अलग-अलग अधिसूचना जारी की गई।

प्रमुख खबरें

जापान में Asian Para Games शुरू, 168 भारतीय खिलाड़ी 18 खेलों में दिखाएंगे दम

Chennai में अगले 24 घंटे भारी, IMD Red Alert के बीच CM Vijay ने जांची व्यवस्था

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, People Against SIR का 23 अक्टूबर को देशव्यापी मार्च

Jammu में सेना अधिकारी की पत्नी पर जासूसी का केस, AI Tools से गोपनीय रिपोर्ट तैयार करने का आरोप