गौमुख में नाले में पानी बढ़ने से दिल्ली के दो कांवड़िए बहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2024

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री-गौमुख पैदल मार्ग पर एक नाले में पानी बढ़ने से उस पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गयी जिससे दिल्ली के रहने वाले दो कांवड़िए बह गए। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटना गंगोत्री से करीब नौ किलोमीटर आगे चीड़वासा के पास दोपहर बाद लगभग तीन बजे हुई जहां नाले में उफान आने से उस पर बनी लकड़ी की अस्थाई पुलिया क्षतिग्रस्त हो गयी। उन्होंने बताया कि हिमखंड पिघलने के कारण चीड़वासा नाले में पानी बढ़ गया। 

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक को नाले में बहे लोगों की खोजबीन करने तथा गोमुख क्षेत्र में रूके यात्रियों की सुरक्षित निकासी कराने को कहा है। उन्होंने नाले पर तुरंत वैकल्पिक पुलिया बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।

प्रमुख खबरें

FSSAI लैब ने Dairy Whitener को बताया असुरक्षित, Nestle India ने दी सफाई

वित्तीय धोखाधड़ी में वांछित Kushal Samir Mehta मुंबई से गिरफ्तार, पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

उत्तराखंड Cabinet ने 153 साल पुराने British-era सिंचाई कानून को खत्म करने का लिया फैसला

AIFF Elections: भारतीय फुटबॉल महासंघ के चुनाव 20 दिसंबर को होंगे