फ्रांस में स्की रिजॉर्ट के पास बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत, 14 अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2024

दक्षिणी फ्रांस में एक स्की रिजॉर्ट के पास रविवार शाम एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि पोर्टे-प्यूमोरेंस स्की रिजॉर्ट के पास जो बस दुर्घटनाग्रस्त हुई उसमें चालक सहित कुल 47 लोग सवार थे। सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि बस एक चट्टान से टकराने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई, लेकिन फिलहाल हादसे का वास्तविक कारण ज्ञात नहीं है। स्थानीय अग्निशमन सेवा द्वारा जारी की गई तस्वीरों में बस को एक चट्टान पास देखा जा सकता है और टक्कर के कारण वाहन का दाहिना भाग आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है तथा इसकी खिड़कियों के शीशे टूटकर बिखरे हुए थे।

राहत कार्य में पड़ोसी देश एंडोरा और स्पेन की भी मदद ली गई और हेलीकॉप्टर भी तैनात किए गए। स्पेन के कैटेलोनिया की आपातकालीन सेवाओं ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि बस स्पेन के बार्सिलोना के बाहरी इलाके एल हॉस्पिटलेट डी लोब्रेगेट से आई थी।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत