टेक्सास में प्राकृतिक गैस की पाइप लाइन में जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2021

फार्मर्सविल। अमेरिका के टेक्सास में प्राकृतिक गैस की एक पाइपलाइन में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि धमाका सोमवार दोपहर बाद करीब चार बजे डलास के उत्तर पूर्व में लगभग 35 मील (56 किलोमीटर) दूर फार्मर्सविल के निकट कॉलिन काउंटी में एटमस एनर्जी केन्द्र में हुआ।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में इमारत ढहने की घटना के बाद 150 लोग लापता, भारतवंशी दंपति और बच्चा भी शामिल

कॉलिन काउंटी के अधिकारी जिम स्किनर ने कहा कि विस्फोट दुर्घटना प्रतीत होता है, लेकिन उन्होंने जांच में सहयोग के लिये एफबीआई को बुलाया है। विस्फोट का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है।

प्रमुख खबरें

Priyansh Arya के रिकॉर्ड 181 रन से Delhi ने Tamil Nadu को 116 रन से रौंदा

Tirupati में प्राचीन मंदिर ढहाने पर भड़के Jagan Mohan Reddy, सरकार ने दी सफाई

ICC का गेंद पर लार लगाने के प्रतिबंध को हटाने से इनकार, शुभमन गिल ने उठाई थी मांग

Delhi Police ने क्रिप्टोकरेंसी कारोबारियों से ठगी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को दबोचा