बाइक और ट्रैक्टर की आपस में जोरदार टक्कर, दो की मौत; एक घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2022

बदायूं (उप्र)। बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात एक बाइक के ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना सहसवान-कछला मार्ग पर गांव बक्सर के पास हुई। गांव कोतलनगला निवासी राजकुमार (26) रविवार रात अपने खेत के मालिक नीरज के बेटे अभिनय (12) और बेटी निक्की (18) को किसी काम से अपनी बाइक से सहसवान ले जा रहे थे, तभी रास्ते में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी।

प्रमुख खबरें

UPI Framework में बदलाव पर सियासी घमासान, Congress ने 14 सितंबर को बताया Betrayal Day

Asian Games में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को तैयार हैं शूटर Anish Bhanwala

शुरुआती कारोबार में 244 अंक चढ़ा Sensex, Nifty 23,200 के पार पहुंचा

IMF ने भारत को बताया Global Growth का मजबूत आधार, नीतियों और स्थिरता की सराहना की